कोरोना देश में LIVE / अब तक 81 हजार 997 केस: गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा- प्रवासी मजदूरों को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए बसें किराये पर ले सकते हैं
- राष्ट्रपति एक साल तक वेतन का 30% हिस्सा दान करेंगे, सजावट और खाने के मैन्यू में भी कटौती होगी
- स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- बीते 3 दिन से केस दोगुना होने की दर 13.9 दिन, 24 घंटे में 14 राज्यों में नया मामला नहीं
- पीएम मोदी ने बिल गेट्स से चर्चा की, उन्होंने गेट्स फाउंडेशन द्वारा दुनिया में करवाए गए स्वास्थ्य संबंधित कार्यों को सराहा
दैनिक भास्कर
May 15, 2020, 08:55 AM IST
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 हजार 997 हो गई है। देशभर में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को छोड़कर आवागमन का कोई साधन नहीं है। ऐसे में उन्हें रेलवे स्टेशन और यहां से गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि वे मजदूरों की सहूलियत के लिए निजी बसें किराये पर ले सकते हैं। वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ममता बनर्जी ने अपील की है कि वे 30 दिनों में 105 ट्रेनें चलाने की अनुमति देने के बजाए हर दिन 105 ट्रेनें चलावाएं। ताकि बंगाल के मजदूर घर लौट सकें।
गुरुवार को महाराष्ट्र में 1602, दिल्ली में 472, तमिलनाडु में 447, गुजरात में 324, मध्यप्रदेश में 253, राजस्थान में 206, बिहार में 4, बंगाल में 87, ओडिशा में 86, आंध्रप्रदेश में 68 समेत 3940 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 78 हजार 3 कोरोना संक्रमित हैं। 49 हजार 219 का इलाज चल रहा है। 26 हजार 234 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2549 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार में कमी आई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले 3 दिन से कोरोना के मामले 13.9 दिन में डबल हो रहे हैं। यही टाइम दो हफ्ते पहले 11.1 दिन था। यानी कि संक्रमण फैलने की दर कम हो रही है। 24 घंटे में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोई नया केस नहीं आया। उन्होंने बताया कि हमने रोजाना 1 लाख टेस्ट करने की क्षमता हासिल कर ली है। गुरुवार तक देशभर की 500 लैब में कोरोना के 20 लाख टेस्ट हो चुके हैं। हर्षवर्धन ने COBAS 6800 मशीन का लोकार्पण किया। इससे एक दिन में 1200 पीसीआर टेस्ट किए जा सकते हैं।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन
| मामले |
10 मई | 4311 |
13 मई | 3725 |
04 मई
| 3656 |
11 मई | 3610 |
06 मई | 3602 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य
| कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 27524 | 6059 | 1019 |
गुजरात
| 9592 | 3753 | 586 |
तमिलनाडु | 9674 | 2240 | 66 |
दिल्ली | 8470 | 3045 | 115 |
राजस्थान
| 4534 | 2638 | 125 |
मध्यप्रदेश | 4426 | 2171 | 237 |
उत्तरप्रदेश | 3902 | 2072 | 88 |
पश्चिम बंगाल | 2377 | 768 | 215 |
आंध्रप्रदेश | 2205 | 1192 | 48 |
पंजाब | 1935 |
223
| 32 |
तेलंगाना | 1414 | 952 | 34 |
जम्मू-कश्मीर | 983 | 485 | 11 |
कर्नाटक | 987 | 460 | 35 |
बिहार | 999 | 400 | 7 |
हरियाणा | 818 | 439 | 11 |
केरल
| 561 |
493
| 4 |
ओडिशा | 624 | 158 | 3 |
चंडीगढ़ | 191 | 37 | 3 |
झारखंड
| 203 | 87 | 3 |
त्रिपुरा | 156 | 29 | 0 |
उत्तराखंड | 78 | 50 | 1 |
असम | 87 | 40 | 2 |
छत्तीसगढ़ | 60 | 56 | 0 |
हिमाचल प्रदेश
| 74 | 35 | 3 |
लद्दाख | 43 | 22 | 0 |
अंडमान-निकोबार
| 33 | 33 | 0 |
मेघालय | 13 | 11 | 1 |
पुडुचेरी
| 13 | 9 | 0 |
गोवा | 15 | 7 | 0 |
मणिपुर | 3 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 78 हजार 3 कोरोना संक्रमित हैं। 49 हजार 219 का इलाज चल रहा है। 26 हजार 234 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2549 मरीजों की मौत हुई है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4426: यहां गुरुवार को 253 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें इंदौर में 131, भोपाल में 42, बुरहानपुर में 35, जबलपुर में 10, नीमच में 7, उज्जैन में 5 और सागर, रीवा में 4-4 संक्रमित मिले। भोपाल में संक्रमितों की संख्या 900, इंदौर में 2238 और जबलपुर में 157 हो गई है। प्रदेश में अब तक 237 मरीजों की मौत हुई।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 27524: यहां गुरुवार को 1602 कोरोना संक्रमित मिले और 44 लोगों की जान गई। इसी के साथ कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 1000 के पार हो गया है। मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने केंद्र सरकार से मांग की है कि राष्ट्र को आर्थिक संकट से उबारने के लिए देशभर के मंदिर ट्रस्टों के पास रखे हुए सोने के भंडार को सरकार अपने कब्जे में ले। चव्हाण ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल हवाले से बताया कि देश के मंदिर ट्रस्टों के पास लगभग 75 लाख करोड़ रुपए मूल्य का सोना है।

- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3902: राज्य में गुरुवार को 144 नए मामले सामने आए। चंदौली जिले में संक्रमण का पहला केस मिला। इसके साथ ही राज्य के सभी 75 जिले कोराना संक्रमण की चपेट में आ गए। इनमें से 2072 ठीक हो चुके हैं, जबकि 88 की मौत हो चुकी है। आगरा में सबसे ज्यादा 794 मामले आ चुके हैं। इनमें से 394 मरीज ठीक हो चुके हैं।

- राजस्थान, संक्रमित- 4534: यहां गुरुवार को 206 संक्रमित मिले। इनमें उदयपुर में 59, जोधपुर में 36, जयपुर में 20, जालोर में 22, नागौर में 17, अजमेर में 6 मामले आए। उधर, आगरा से आए 2 महीने के एक बच्चे की मौत भी हो गई। इसे 13 मई को ही एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्चे को दिल की बीमारी थी।
- दिल्ली, संक्रमित- 8470: यहां गुरुवार को 472 संक्रमित मिले। 187 मरीज ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। दिल्ली की गाजीपुर फल और सब्जी मंडी में सचिव और उप-सचिव कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद मंडी दो दिन के लिए बंद कर दी गई। इस दौरान यहां सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

यह तस्वीर दिल्ली की है। तपती दोपहर में बच्चों के साथ गाजीपुर की सीमा पर यह मजदूर परिवार कुछ देर सुस्ताने के लिए ठहरा है।
- बिहार, संक्रमित- 999: यहां गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 46 मामले सामने आए। इनमें से पूर्णिया में 9 और खगड़िया में 4 मरीज मिले। उधर, पटना जिले में रेस्टोरेंट से खाने की होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है। यहां कर्मचारियों को मास्क पहनना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना, सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य है। रेस्टोरेंट में बैठाकर खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी।
No comments:
Post a Comment